मुरादाबाद, जेएनएन। First wife create rucks in Amroha : नोएडा में नौकरी करने के दौरान अमरोहा के युवक का वहीं साथ में काम करने वाली युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इससे उनको एक साल की बेटी भी है। इधर कुछ दिन से युवक नोएडा स्थित अपने घर नहीं आ रहा था। इस पर पत्नी उसके अमरोहा स्थित गांव पहुंची तो पता चला युवक की शादी की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को यानी 27 अगस्त को शादी होनी है। इसकी जानकारी होने पर युवती शादी रुकवाने के लिए पुलिस के पास गई। आरोप है कि उझारी पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने कार्रवाई करने के बजाय उसे टरका दिया। इस पर युवती ने रात में ही चौराहे पर हंगामा किया।

नोएडा में नौकरी करते समय प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद पति गांव में आकर दूसरी शादी कर रहा है। इसकी सूचना मिलने पर पहली पत्नी उझारी पुलिस चौकी पहुंची और शादी रुकवाने की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने उसकी सुनवाई करने के बजाए पांच सौ रुपये देकर नोएडा जाने को कहा। गुरुवार रात 10 बजे महिला ने चौराहे पर हंगामा किया। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का प्रेम प्रसंग झांसी निवासी युवती से हो गया था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया, उनके एक वर्ष की बेटी भी है। शुक्रवार को युवक की दूसरी शादी है। पिछले काफी दिनों से पति नोएडा नहीं पहुंच रहा था। शक होने पर वह गांव पहुंची तो दूसरी शादी करने का पता चला। कार्यवाहक थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।