‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ के तहत होगी अफ़ग़ानिस्तान से भारतीयों की वतन वापसी :- एस जयशंकर , जानिए ऑपरेशन देवी शक्ति क्या है

पढ़िये सुदर्शन न्यूज की ये खास खबर….

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से भारत सरकार अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने का काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 750 से अधिक भारतीय सहित अन्य देशों के लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला गया है। अब भारत सरकार ने इस ऑपरेशन को ‘देवी शक्ति’ का नाम दिया है।

आपको बता दें की अब तक 750 लोगों को अफ़ग़ानिस्तान से भारत लाया गया है। जिसमे न सिर्फ हिन्दू और सिख लोग हैं बल्कि जो अफगानी भी आना चाहते हैं वो भी भारत आ सकते हैं। भारत के विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने ट्वीट कर बताया है, ‘ऑपरेशन देवी शक्ति जारी है। 78 लोग काबुल से दुशांबे होते हुए पहुंचे हैं। भारतीय वायु सेना, एयर इंडिया और विदेश मंत्रालय की टीम को उनके अथक प्रयासों के लिए सलाम।’

ऑपरेशन देवी शक्ति नाम इसलिए चुना गया है क्योंकि यह रेस्क्यू मासूम और निर्दोष लोगों को हिंसा से बचाने की एक कोशिश है। यह ठीक वैसे ही है जैसे ‘मां दुर्गा’ राक्षसों से निर्दोषों को बचाती हैं। यहां यह भी ध्यान दिया जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी देवी दुर्गा के भक्त हैं और वह नवरात्रि के दिनों में उपवास रखते हैं।

बीते कुछ सप्ताह में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है। राजधानी काबुल समेत देश के कई प्रांतों पर तालिबान ने कब्जा जमा लिया है। 15 अगस्त को राजधानी काबुल पर तालिबान ने कब्जा जमा लिया था। उसके बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में भारतीय वहां फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए एयरफोर्स को सक्रिय किया गया था। अब तक भारत ने 730 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला है। इनमें राजनयिकों के अलावा बड़ी संख्या में हिंदू और सिख समुदाय के लोग भी शामिल हैं। अब उन्हें वहां से निकालने की कोशिश जारी है।

साभार-सुदर्शन न्यूज

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version