Happy Raksha Bandhan 2021: भाई और बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई को सुंदर और रंगबिरंगी राखियों से सजा रही हैं। भाई भी बहनों को उपहार दे रहे हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की लंबी और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन पर गजकेसरी योग बन रहा है। शोभन योग भी है और धनिष्ठा नक्षत्र भी। यह सभी राखी पर सुंदर योग बना रहे हैं। इस बार भद्रा का भी साया नहीं है। यह रक्षाबंधन आपके लिए अपार खुशियां, सुख और समृद्धि लेकर आए। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों, दोस्तों और शुभचिंतकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं और बधाई संदेश देकर उनके दिन को स्पेशल बना सकते हैं। इसके लिए आप उनको इमेज, फोटो, कोट्स, शायरी आदि भेज सकते हैं।

रक्षाबंधन 2021 की  बधाई एवं शुभकामनाएं 

1. आसमान पर सितारे है जितने, उतनी जिंदगी हो तेरी,

किसी की नज़र न लगे, दुनिया की हर खुशी हो तेरी,

रक्षाबंधन के दिन भगवान से बस यह दुआ है मेरी।

Happy Raksha Bandhan 2021

2. सब से अलग हैं भैया मेरा,

सब से प्यारा है भैया मेरा,

कौन कहता हैं खुशियां ही सब होती हैं जहां में,

मेरे लिए तो खुशियों से भी अनमोल है भैया मेरा।

आपको और आपके पूरे परिवार को रक्षाबंधन 2021 की शुभकामनाएं। 

3. चावल की खुशबू और केसर का श्रृंगार,

राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार,

बहनों का साथ और बेशुमार प्यार,

मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।

हैप्पी रक्षाबंधन 2021!

4. चन्दन की डोरी, फूलों का हार,

आया सावन का महीना और राखी का त्योहार,

जिसमें झलकता है भाई-बहन का प्यार

मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।

Happy Raksha Bandhan 2021

5. दिल का ये रिश्ता आपकी कलाई पर बांधा है,

दिल से ये नाता आपसे जोड़ा है,

टूटे ना ये बंधन हमारा कभी,

दिल से आपको अपना भैया माना है।

रक्षाबंधन 2021 की बहुत बहुत बधाई! 

6. खुश किसमत होती है वो बहन,

जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है,

हर परेशानी में उसके साथ होता है,

लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना,

तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है।

रक्षाबंधन 2021 की कोटि कोटि शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई!

7. बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता,

वो चाहे दूर भी हो तो ग़म नहीं होता,

अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं,

पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता।

Happy Raksha Bandhan 2021

8. विश्वास का धागा, प्यार का धागा,

खुशियों का धागा, यादों का धागा,

दोस्ती का धागा, मन का धागा,

भाई की कलाई पर बहन ने प्रेम से बांधा।

हैप्पी रक्षाबंधन 2021!

9. फूलों का तारों का सबका कहना है,

एक हज़ारो में मेरी बहना है,

सारी उम्र हमें संग रहना है।

Happy Raksha Bandhan 2021

10. बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है,

तुम खुश रहो हमेशा यही सौगात मांगा है।

रक्षाबंधन 2021 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

11. रक्षा बंधन का त्योहार है,

हर तरफ खुशियों की बौछार है,

बंधा एक धागे में,

भाई-बहन का प्यार है।

हैप्पी रक्षाबंधन 2021! साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।