कब्र में दफन थी 14 साल की बच्ची, रफीक ने शव बाहर निकाला और झाड़ियों में ले जाकर रेप किया: पाकिस्तान की घटना

पढ़िये ऑपइंडिया की ये खास खबर….

पाकिस्तान से दरिंदगी की ऐसी वारदात सामने आई है, जिससे मानवता भी शर्मसार हो जाए। यहाँ सिंध प्रांत में 13 अगस्त 2021 को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले एक शख्स ने मरने के बाद दफन की जा चुकी नाबालिग (14) लड़की के शव को जमीन से बाहर निकालकर उसके साथ रेप किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना थट्टा जिले में स्थित असरफ चांडीओ नाम के गाँव की है। यहाँ 14 साल की लड़की की बुखार के कारण मौत हो गई थी। मरने के बाद इस्लामिक तरीके से उसे पास के ही कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। लेकिन रात में रफीक चांडीओ नाम के शख्स ने लड़की के शव को कब्र से बाहर निकाला और उसे करीब 500 मीटर दूर स्थित एक झाड़ी में ले गया। वहाँ ले जाकर उसने लड़की के शव के साथ बलात्कार किया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

घटना के अगले दिन कुछ बच्चों की नजर खुदी हुई कब्र पर पड़ी, जिसमें से शव गायब था। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मृतक लड़की के परिजनों को दी। मौके पर पहुँचे परिजनों समेत गाँव के कई लोगों ने शव की तलाश शुरू की। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। काफी देर तलाश करने के बाद वहाँ से आधा किलोमीटर दूर एक झाड़ी में लड़की शव मिला। उसके शरीर के ऊपर से कफन गायब था औऱ उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए पास के अस्पताल में भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक, शव के साथ रेप किया गया था। वहीं आरोपित रफीक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस बीच सिंध विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हलीम शेख ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इसे अफसोसनाक, दर्दनाक और शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे बुरी बात नहीं हो सकती है।

साभार-ऑपइंडिया

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?