गाजियाबाद/मुरादनगर। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में प्रेमिका के घर पर युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। परिवार ने लड़की के परिजनों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुरादनगर के खैराजपुर गांव से एक सप्ताह पहले लापता हुए मुरसलीम का शव गांव में ही युवती के घर मिला। शव को मकान की चारदीवारी के अंदर गड्ढा खोद कर दबा दिया गया था। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मुरसलीम का इस युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी लड़का और लड़की पक्ष दोनों को थी। वह कई दिनों से उस पर शादी का दबाव बना रहा था। शादी करने से युवती मना कर रही थी। इसी के चलते उसने युवती के घर पहुंच कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद युवती ने गड्ढा खोदकर मुरसलीम को अपने घर के अंदर ही दबा दिया। पुलिस की छानबीन में संदेह पैदा होने पर मंगलवार को पुलिस उसके घर पहुंची। पूछताछ में पूरी बात साफ हो गई। इस मामले में मुरसलीम के स्वजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। एसपी देहात डा. इरज राजा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। युवती से पूछताछ के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।