नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार की शाम चार बजे एक डिजिटल प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में सीएम ने दिल्लीवासियों को खुशखबरी देते हुए बताया है दिल्ली बोर्ड के अंदर आने वाले स्कूलों को अब इंटरनेशनल स्तर की शिक्षा मिलेगी। सीएम ने बताया कि आज दिल्ली शिक्षा बोर्ड के साथ इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड का समझौता हुआ है। ये बहुत बड़ी बात है। दिल्लीवासियों के लिए बेहद ख़ुशी की बात है। हमारे बच्चों को अब दिल्ली में इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा मिलेगी।

इसमें प्राइवेट स्कूल से लेकर सरकारी स्कूल भी शामिल हो सकते है। इसमें विदेशों से आने वाले एक्सपर्ट यहां पर आकर कमियों को बताएंगे जिससे देश की शिक्षा का स्तर ज्यादा ऊपर उठेगा। यह शुरुआत दिल्ली से होगी जो देश काे एक मैसेज देगा। केजरीवाल ने बताया कि शिक्षा एक एक ऐसी चीज है जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाता है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।