गाजियाबाद : महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 2 बच्चों का मर्डर कर किया सुसाइड; 5 साल पहले की थी लव मैरिज

पढ़िए दैनिक जागरण ये खबर…

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आत्महत्या और हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद के लोनी इलाके में पहले महिला ने अपने 2 बच्चों की हत्या की फिर खुद भी जान दे दी। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक,  बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में महिला प्रिया मलिक ने अपनी 5 वर्षीय बेटी और 40 दिन के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय महिला के पति अरविंद मलिक दूध लेने के लिए गए थे।

मूल रूप से झाल, जिला शामली के रहने वाले अरविंद प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। करीब आठ वर्ष पूर्व अरविंद और प्रिया ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

महिला की स्थिति थी सामान्य

पड़ोसियों की मानें तो प्रिया मलिक सामान्य थी। उसे कोई मानसिक परेशानी भी नहीं थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि पति-पत्नी में अनबन रहा करती थी, इसलिए प्रिया ने यह हैरान करने वाला कदम उठाया। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version