पढ़िये हिन्दुस्तान की ये खास खबर….
गाज़ियाबाद। एक युवक की हत्या कर शव को मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर श्मशान घाट के पास बंबे के पास फेंका दिया गया। शव दो दिन से तीन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। थानाप्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर श्मशान घाट के पास बंबे की पटरी पर एक शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही मोदीपोन चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास है और उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि शिनाख्त के लिए मृतक की फोटो आसपास के थानों के लिए भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के छाती, मुंह व सिर पर गंभीर चोट के निशान है।
आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को रजवाहे में फेंका गया है। शव बहता हुआ यहां पर तक पहुंच गया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही शिनाख्त कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। साभार हिन्दुस्तान
आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स मेंलिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Discussion about this post