Surekha Sikri के निधन से सोशल मीडिया पर छाया शोक, एक्ट्रेस के किरदारों को याद कर भावुक हुए लोग

पढ़िए दैनिक जागरण ये खबर…

दिलीप कुमार के जाने के बाद इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में सुरेखा ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

नई दिल्ली, जेएनएन। दिलीप कुमार के जाने के बाद इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में सुरेखा ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है इस बात की पुष्टि उनके मैनेजर ने की है।

सुरेखा के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक पर गम का माहौल छा गया है। सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है और लोग ट्वीट्स के जरिए सुरेखा को याद कर उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। सुरेखा का याद कर लोग भावुक हो रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?