Ghaziabad News: गाजियाबाद में परिवार को मिली चौगुनी खुशी, महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

पढ़िए नवभारत टाइम्स की ये खबर…

गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म से परिवार की खुशी 4 गुना बढ़ा दी है। इन बच्चों में एक बेटी और तीन बेटों शामिल है जो पूरी तरह स्वस्थ है।

हाइलाइट्स:

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बड़ा अजब-गजब मामला सामने आया है। जिले में एक महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। सोमवार की रात एक निजी अस्पताल में महिला को डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के बाद एक बेटी और तीन बेटों का जन्म कराया है। चार बच्चों के एक साथ जन्म लेने पर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर चारों बच्चों की सुरक्षित डिलीवरी कराई है।

पूरी तरह स्वस्थ हैं चारों नवजात
मामला नेहरू नगर स्थित यशोदा हॉस्पिटल का है। डॉक्टर शशि अरोरा और डॉक्टर सचिन दुबे के निर्देशन महिला का सफल ऑपरेशन हुआ। अब जच्चा और उनके चारों बच्चे सुरक्षित हैं। प्राथमिक जांच में जच्चा और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

चार गुना बढ़ गई परिवार की खुशी
जन्म के बाद बच्चों की देखभाल के लिए सभी बच्चों को नर्सरी में रखा गया है। एक साथ 4 बच्चों के जन्म देने वाली महिला ने परिवार में चार गुना खुशी बढ़ा दी है। साभार-नवभारत टाइम्स

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स मेंलिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Exit mobile version