नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में कोरोना महामारी की स्थिति में तेज सुधार हो रहा है। दैनिक मामलों में लगातार गिरावट जारी है और रिकवरी रेट में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 208 नए मामले सामने आए। वहीं एक लाख तीन हजार 570 मरीज इस दौरान संक्रमण से उबरे और 2330 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 2,97,00,313 मामले सामने आ गए हैं। कुल मौतों की संख्या 3,81,903 हो गई है। 2,84,91,670 मरीज अबतक संक्रमण से उबर गए हैं। पॉजिटिव केस की कुल संख्या 8,26,740 है। मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48 फीसद है। एक्टिव केस कुल मामलों का 2.78 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट 95.93 फीसद और डेथ रेट 1.29 फीसद है।

पिछले 24 घंटे की अवधि में कोरोना के केसलोड में 38,692 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार 35 दिन से दैनिक नए मामलों से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 34,63,961 डोज लगाई गई। अबतक कुल कोरोना वैक्सीन 26,55,19,251 डोज दी गई हैं।। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,31,249 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 38,52,38,220 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कोरोना मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया था। भारत ने 4 मई को 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया था। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad