गाजियाबाद,रास्ता खोलने को लेकर प्रताप नगर के कॉलोनीवासी बैठे धरने पर-कविनगर थाना इंचार्ज ने दिया आश्वासन

गाजियाबाद। प्रताप नगर कालोनी निकट पुलिस लाईन (हरसांव) गाजियाबाद के निवासी जो कि पिछले कई महीनों से कालोनी का मुख्य मार्ग पुलिस प्रशासन द्वारा कोविड-19 का बहाना लेकर बंद करने से बेहाल हैं। आज कॉलोनीवासी अपनी समस्या के समाधान के लिए धरना देकर अवगत कराया जा रहा है।

कॉलोनी वासियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने लोकडाउन के दौरान कोविड-19 का बहाना लेकर जबरन इस रास्ते को बंद कर दिया था। जिसकी सूचना कई बार उच्चाधिकारियों लिखित रूप में अवगत कराया था। लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं किया गया। जिसके चलते आज कॉलोनी वासियों ने धरना देकर रोष व्यक्त और रस्ते को खोले जाने की मांग कर रहे हैं।

सूचना पाते ही मौके पर कविनगर थाना इंचार्ज अपने पुलिस दस्ते के साथ पहुंचे और कॉलोनीवासियों से बात-चित कर उस रस्ते से केवल दुपहिया वाहन निकलने की परमिशन दी और चार पहिया वाहन के आने जाने के लिए व पूर्णतः खोलने के लिए उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version