गाजियाबाद,शहर में 50 करोड़ से होंगे विकास कार्य, टेंडर मांगे-नगर निगम

गाजियाबाद। शहर में अब विकास को 50 करोड़ की लागत से और गति मिलने जा रही है। निगम प्रशासन ने इसके लिए टेंडर मांगने की प्रक्रिया पूरी कर दी है। संभावना है कि सभी टेंडर अगले महीने खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा।

अगले महीने से नगर निगम ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी कर देगा और शहर में विकास की गति और तेज हो जाएगी। निगम की हिस्ट्री में बोर्ड फंड से विकास सबसे कम होने जा रहा है। दरअसल सबसे पहले नगर निगम प्रशासन ने प्रत्येक वार्ड में 50 लाख रुपए के हिसाब से विकास कार्य कराए थे। बाद में बोर्ड में प्रस्ताव पास हुआ था। विकास कार्य अगले वित्त वर्ष में एक-एक करोड़ रुपए के कराए जाएं।

पिछले करीब डेढ़ वर्ष से शहर में बोर्ड फंड से विकास कार्य नहीं हुए हैं। अब तीसरे वर्ष बोर्ड फंड से शहर में 50 करोड़ रुपए से विकास कार्य कराने के लिए कसरत शुरू हुई है। नगर निगम ने पिछले 6 महीने से इन विकास कार्य को कराने के लिए पार्षदों से प्रस्तावों को मांगा था। अब इनके टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version