गाजियाबाद,समस्याओं के निस्तारण का नया मैकेनिज्म-नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर

गाजियाबाद। कभी निगम एरिया के लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए परेशान रहते थे। मगर अब नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कमान संभाली है। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण का कार्य अपने स्तर से शुरू कर दिया गया है।

नगर आयुक्त ने सभी 100 वार्डों को पांच जोन में बांटकर समस्याओं को दूर करने के लिए नया मैकेनिज्म तैयार किया है। इस पर लोगों को राहत महसूस हो रही है। नगर निगम कई माध्यमों से जनता की शिकायतों का समाधान कर रहा है। जनप्रतिनिधि तथा जनता गाजियाबाद नगर निगम के कार्यालय में उपस्थित होकर भी अपनी शिकायत नगर आयुक्त महोदय के समक्ष रखते हैं। जिसके क्रम में प्रतिदिन सैकड़ों शिकायतों को एक-एक करके सुना जाता है।

नगर निगम शहर के हित में नई-नई योजनाओं को धरातल पर ला रहा है। जिससे शहर में कई बदलाव दिखाई दे रहे हैं। जैसे कि शहर को प्लास्टिक मुक्त कर उसका सदुपयोग करना, शहर को धूल मुक्त बनाना, शहर को कचरा मुक्त, डलाव मुक्त बनाना, शहर के ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब को पुनः जीवित करना, पार्को के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना व अन्य योजनाएं शहर के लिए लाई जा रही है।

नगर आयुक्त के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा जन सहयोग में तत्परता दिखाई दे रही है। इसी के चलते अब कई पार्षद और कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी अब खुले दिल से नगर आयुक्त की कार्यशैली की तारीफ करते हैं।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version