गाजियाबाद,ओडीएफ प्लस प्लस टीम के इंतजार में सुबह 6 बजे से ठिठुरते रहे अधिकारी

गाजियाबाद। ओडीएफ प्लस प्लस की टीम इसी सप्ताह आनी है। टीम कब आएगी यह निगम के अधिकारियों को जानकारी नहीं है। ऐसे में नगर निगम ने अपने सभी इंजीनियर और अन्य स्टाफ को पिछले 2 दिनों से टॉयलेट, सार्वजनिक शौचालयों के आसपास ही तैनात कर दिया है। इसके चलते कई ऐसे विभाग हैं जिनके इंजीनियर और बाकी अन्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

ओडीएफ प्लस प्लस की टीम इससे पहले नगर निगम के अधिकारियों को अपना शेड्यूल बताकर आती थी। मगर अब ऐसा नहीं है। केंद्र सरकार ने इस पॉलिसी को बदल दिया है। सरकार ने निगम ने कहा है कि ओडीएफ प्लस प्लस की टीम अब किसी भी तरह से अधिकारियों को अपने कार्यक्रम का शेड्यूल नहीं बताएगी।

इसी के चलते अब शेड्यूल नहीं बताया जा रहा है। ऐसे में निगम के अधिकारी अब खासे परेशान हैं। ओडीएफ प्लस प्लस की टीम का अब हर रोज इंतजार किया जा रहा है। इसी के चलते हर जॉन में अधिकारियों को सुबह 6:00 बजे ही तैनात कर दिया जाता है। इसको लेकर अब अधिकारी भी काफी परेशान है।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version