गाजियाबाद,अब ई-बसें 12 नहीं 10 रूटों पर दौड़ेंगी

गाजियाबाद। शहर को अब अप्रैल से लग्जरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलेगी। मगर सरकार ने इसमें थोड़ा बदलाव किया है। पहले प्रदेश सरकार ने शहर को लग्जरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए बस चलाने की अनुमति 12 रूटों पर दी गई थी, मगर अब इसमें सरकार ने बदलाव किया है। अब सरकार ने नगर निगम से कहा है कि वह रूटों को संशोधित करें ताकि ई-बस सेवा का संचालन केवल 12 रूटों की जगह 10 रूटों पर ही किया जा सके।

इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पूर्व में जो निर्देश थे उसके हिसाब से ही बस के सबसे पहले 15 रूट बनाए गए थे बाद में प्रदेश सरकार ने इस में बदलाव कर केवल 12 रूटों पर ही बस संचालन करने का फैसला किया था। अब तीसरी बार प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद में केवल 10 रूटों पर ही बसों का संचालन करने का फैसला लिया है।

गाजियाबाद में ई-बस संचालन 1 अप्रैल से प्रस्तावित है। इसके लिए प्रदेश सरकार पहले ही एक कंपनी के साथ बस संचालित करने का अनुबंध साइन कर चुकी है। पहले फेज में केवल 50 ई-बसों का संचालन गाजियाबाद में किया जाएगा। बाकी बसें जरूरत के हिसाब से दूसरे फेज में संचालित की जाएंगी।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version