गाजियाबाद,50 हजार से बड़े 413 बकायेदारों को निगम ने थमाए कुर्की के नोटिस

गाजियाबाद। डिमांड नोटिस जारी होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग नगर निगम का बकाया अदा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में निगम ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए करीब 413 बड़े बकायेदारों को कुर्की के नोटिस जारी कर दिए हैं।

कुर्की के नोटिस जारी करने के मामले में पहले नंबर पर कवीनगर जॉन है। इस अकेले जॉन से ही 111 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम का अभी भी करीब 133 करोड रुपए टैक्स का बकाया है। हालांकि इसमें आधे से अधिक बकाया पैसा सरकारी विभागों पर है। काफी ऐसे भी लोग हैं जिन पर नगर निगम का बकाया टैक्स कई वर्षों से है और वह बकाया टैक्स अदा नहीं कर रहे हैं।

ऐसे ही उन बकायेदारों को नगर निगम निशाने पर ले रहा है। जिन पर 50 हजार या इससे अधिक पैसा बकाया है। कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया कि ऐसे करीब 413 लोगों को नगर निगम ने कुर्की के नोटिस जारी कर दिए हैं। जो निगम का बकाया नहीं दे रहा है।

इन सब को 15 दिनों का समय बकाया अदा करने के लिए दिया गया है। इसके बाद भी अगर पैसा अदा नहीं किया जाता है तो निगम अगली कार्यवाही यानी कुर्की की कार्यवाही करेगा।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version