गाजियाबाद,शहर को आकर्षक एवं सुंदर बनाने के प्रयास तेज

गाजियाबाद। महापौर आशा शर्मा एवं महेंद्र सिंह तंवर द्वारा शहर को निरंतर बेहतर बनाने क्या का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में मुख्य चौराहों पर एलईडी लाइट लगाने का काम चल रहा है। कई चौराहों पर निगम ने शहर की शान में कुछ स्लोगन लगे हुए हैं। इसी क्रम में कालका गढ़ी चौक, चौधरी मोड़, आरडीसी मोड पर आकर्षक डिजाइन में स्लोगन लगाए गए। इस स्लोगन को निगम ने समर्पित किया।

नगर आयुक्त ने बताया कि दिसंबर महीने में ही शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया था। इस क्रम में दिल्ली यूपी बॉर्डर के साथ विभिन्न चौराहों को सजाने का काम शुरू कर दिया गया। मुख्य चौराहों पर एलईडी लाइट लगाए जा रहे हैं। कालका गढ़ी चौक पर आई लव गाजियाबाद, चौधरी मोड़ पर माय प्राइड गाजियाबाद तथा आरडीसी मोड पर गाजियाबाद नगर निगम का लोगो डीपी लिखा गया है। शुक्रवार देर रात शहर वासियों को तोहफा दिया गया। इन स्थानों को आकर्षक बनाने के लिए एल इ डी लाइट तथा वेस्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया। आने वाले दिनों में इस दिशा में और भी तेजी से कार्य किया जाएगा।साभार-निवाण टाइम्स

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version