गाजियाबाद,विजय नगर में बनेगी निगम की वर्कशॉप 5 करोड़ रुपया होगा खर्च

गाजियाबाद। निगम अब अपने खराब पड़े वाहनों को ठीक करने के लिए अपनी ही वर्कशॉप बनाएगा। इसका नगर निगम ने एस्टीमेट भी फाइनल कर दिया है। इस पर निगम करीब 5 करोड़ खर्च करेगा। अभी तक नगर निगम प्रशासन अपने सभी वाहनों की मरम्मत का कार्य प्राइवेट वर्कशॉप में कराता था। नगर निगम के पास ऐसे करीब पौने 500 छोटे और बड़े वाहन हैं। इन सभी वाहनों की मरम्मत का कार्य नगर निगम प्राइवेट वर्कशॉप से कराता है। निगम का अपने वाहनों की मरम्मत पर ही हर वर्ष करीब १० करोड़ खर्च हो जाता है।

ऐसे में निगम ने प्लान तैयार किया है कि अब वह अपना ही वर्कशॉप बनाएगा। अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे ने बताया कि निगम ने इसके लिए जमीन की तलाश भी पूरी कर ली है। निगम विजय नगर में करीब 16 हजार वर्ग मीटर जमीन में अपनी वर्कशॉप बनाएगा। जल्द ही इस जमीन की बाउंड्री बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। वर्कशॉप बनाने पर करीब 5 करोड़ खर्च आएगा। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि वर्कशॉप को पीपीपी मोड पर तैयार किया जाएगा यानी नगर निगम प्राइवेट कर्मचारियों को अपनी वर्कशॉप में रखकर कार्य कराएगा।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version