गाजियाबाद,स्मार्ट बनाए जाएंगे नगर निगम के स्कूल-नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर

गाजियाबाद। महानगर में नगर निगम के स्कूल अब पूरी तरह से स्मार्ट हो जाएंगे। स्कूलों में छात्राओं की पढ़ाई से लेकर शिक्षकों के बारे में सारी जानकारी एक स्कूलिंग एजुकेशन एप में मौजूद होगी।

इसे इन स्कूलों पर्यवेक्षण करना आसान होगा और पढ़ाई का स्तर भी सुधरेगा। नगर निगम के प्रेक्षागृह में महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की स्कूलों की प्रधानाचार्य के साथ बैठक हुई। बैठक में स्कूलिंग एजुकेशन एप को लागू करने पर चर्चा हुई और शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए इस ऐप को लागू करने के लिए निर्णय लिया गया। इस ऐप को प्रधानाचार्य द्वारा संचालित किया जाएगा। ऐप में स्कूल में पढ़ने वाली सभी छात्राओं का डेटाफीड होगा। जिससे उनकी पढ़ाई के स्तर की पूरी जानकारी मिल सकेगी। बच्चे के पढ़ाई में अव्वल या पिछड़ने की जानकारी भी इस ऐप में मौजूद होगी। उस बच्चे में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षकों को उपाय भी बताए जाएंगे।

महापौर आशा शर्मा ने कहा कि आधुनिक युग नई तकनीकी से शिक्षा देने का युग है। अभी भी ऑनलाइन क्लास चल रही है। अब नई शिक्षा प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा और सभी निगम स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलेगी। इन स्कूलों में कार्यरत अध्यापिका को अध्यापन की नई शिक्षा पद्धति के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा।

सभी स्कूलों में कंप्यूटर लैब बनाई जाएगी, जिन बच्चों के पास स्मार्टफोन है उनकी सूची तैयार की जाएगी और इस कॉलिंग ऐप से उन्हें लिंक किया जाएगा। केवल कक्षा 6 से 12:00 तक के बच्चों को ही इस ऐप से जोड़ा जाएगा।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version