गाजियाबाद, जगमग हुई वैशाली सेक्टर 6 की ग्रीन बेल्ट,किया 501 दियों का प्रज्वलन

गाजियाबाद/वैशाली। पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित स्वच्छ वैशाली, वसुंधरा की टीम, क्षेत्रवासियों और निगम पार्षद वार्ड संख्या 74 ने दीपावली के पर्व पर ग्रीन बेल्ट में 501 दीये जलाये। पिछले कुछ समय से सोसाइटी के सदस्य नियमित रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा मेँ कार्य कर रहे है और लोगों को साफ़ सफाई के लिए जागरूक कर रहे हैं।

जून माह से अब तक 450 से अधिक औषधीय पौधे और फूलों के पौधे लगाए जा चुके हैं।इसके लिए सोसाइटी के लोगों ने एक दूसरे की मदद से दीये और तेल की व्यवस्था की। सुबह दो दिनों से ग्रीन बेल्ट की सफाई का कार्य किया गया तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दीप जलाये गए। साथ ही यह भी प्रण लिया गया की इस बार पटाखे नहीं जलाएंगे।

निगम पार्षद ने लोगों के इस कार्य की प्रशंसा की तथा सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निगम पार्षद आशा भाटी, पार्षद प्रतिनिधि आशा नरेश भाटी, राज कुमार भाटी स्वच्छ वैशाली वसुंधरा टीम, वैशाली सेक्टर 6 की महिलयें व बच्चे उपस्थित रहे।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version