गाजियाबाद, दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर में ऑनलाइन इंटर स्कूल नृत्य उत्सव का हुआ आयोजन

नृत्य एक ऐसी कला है, जिससे मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ होता है। नृत्य इंसान के अंदर छुपे कई अवगुणों को दूर कर देता है। हृदय को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।

गाजियाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर में ऑनलाइन इंटर स्कूल सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यालयों के 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न थीम पर छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

दीप प्रज्वलित कर गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद ऑनलाइन प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। सोलो डांस से संबंधित विविध गीतों पर छात्रों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती शशि रंजन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नृत्य से मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ होता है। इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। प्रत्येक छात्रों को अपनी प्रतिभा को पहचान कर अपनी दिशा का निर्धारण करना चाहिए ।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version