गाजियाबाद, शहर में 50 जगह लगेंगे डिजिटल होर्डिंग – नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर

DJHÙ»ÚU ¥æØé€Ì, ×ãUð¢¼ý ¨âãU Ì¢ßÚUÐÁæ»ÚU‡æ

गाजियाबाद। नगर निगम ने मांगा है रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल, दो नवंबर से होंगे आवेदन – टेंडर डालने की तिथि है 17 नवंबर, 18 को खोले जाएंगे – मैनुअल होर्डिंग लगाने की नहीं मिलेगी मंजूरी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महानगर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर आने वाले महीनों में डिजिटल होर्डिंग लगे नजर आएंगे। मैनुअल होर्डिंग की जगह महानगर में डिजिटल होर्डिंग लगाने की नगर निगम में कवायद शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत महानगर में विभिन्न स्थानों पर 50 डिजिटल होर्डिंग लगाए जाएंगे।

डिजिटल होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) मांगेगा। आरएसपी के लिए आवेदन प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद निगम ने डिजिटल होर्डिंग लगाने के लिए टेंडर डालने की तिथि 17 नवंबर निर्धारित की है। फिर 18 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद माह के अंत से महानगर में 50 स्थानों पर डिजिटल होर्डिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

निगम ने साफ किया है कि मैनुअल होर्डिंग लगाने की अब इजाजत नहीं दी जाएगी। डिजिटल होर्डिंग लगाने के लिए स्थानों का चयन भी नगर निगम की ओर से किया जाएगा। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि महानगर में डिजिटल होर्डिंग लगाने के लिए आरएफपी की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी। साभार- अमर उजाला

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version