RDC पुल के नीचे महापौर ने किया 1.5 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

गाजियाबाद। महापौर आशा शर्मा ने महानगर के विभिन्न इलाकों में विकास कार्यो का उद्घाटन कराया। इसकी करीब डेढ़ करोड़ की लागत आई। सबसे पहले पार्षद राजेंद्र तितोरिया के वार्ड नंबर 8 मालीवाडा आरडीसी फ्लाईओवर के नीचे कूड़ा डलावघर का फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां पर एक इस कूड़ाघर में 45 लाख की लागत से दो कंपैक्टर मशीन लगाई है। एक मशीन के अंदर 10 टैम्पो का कूड़ा आएगा। हुक लोडर मशीन के माध्यम से इसको डंपिंग ग्राउंड भेजा जाएगा।

यह डलाव घर लगभग 4 वार्डों के फायदा पहुंचाएगा। यहां के आसपास का क्षेत्र मालीवाडा लोहिया, नगर नेहरू नगर का कूड़ा यहां पर आएगा। इन मशीनों का फायदा होगा कि आस पास का कूड़ा इधर उधर बिखरने की बजाय सीधे उठकर डंपिंग ग्राउंड पर चला जाएगा। इसके अलावा पार्षद राजीव शर्मा के वार्ड 59 रमते राम रोड से एमएमजी के सामने दिल्ली गेट तक नाले का निर्माण का उद्घाटन महापौर के कर कमलों द्वारा किया गया।

इसकी लागत लगभग एक करोड़ पच्चीस लाख है। यह नाला लगभग 10 वर्ष पुराना है यह नाला टूटा हुआ था। जिसको 14 वा वित्त आयोग से नाला निर्माण की लागत पास करा कर इसका उद्घाटन कराया गया। इस नाले के निर्माण से पुराने शहर में जलभराव की समस्या दूर होगी। नाले के बनने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

 

Exit mobile version