ग्रेटर नोएडा दादरी बिसाहड़ा गांव के प्रधान के बेटे को लगी गोली – हुई मौत

ग्रेटर नोएडा ,दादरी मोब लिंचिंग केस के कारण सुर्ख़ियों में आए दादरी क्षेत्र के गांव बिसाहड़ा के प्रधान के बेटे को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है। युवक को गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे बचने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली गई। गांव से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की छाती में गोली लगी है।

28 सितंबर 2015 की रात बिसाहड़ा गांव में गौ हत्या के आरोप में अखलाक नामक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। तब गांव सुर्ख़ियों में आ गया था। अब सोमवार की दोपहर बिसाहड़ा गांव के प्रधान संजय राणा के बेटे विशाल राणा को संदिग्ध हालात में गोली लगी है। संजय राणा भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता भी हैं। गोली विशाल की छाती में लगी है। जिसके बाद उसे आनन-फानन में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई है।

गांव से मिली जानकारी के मुताबिक विशाल राणा का रिश्ता तय कर दिया गया था। उसकी 10 अक्टूबर को शादी होनी थी। इसी बीच परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। गांव से बड़ी संख्या में लोग गाजियाबाद गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव गई है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version