संजय राउत ने हाथरस गैंगरेप घटना को लेकर कंगना रनौत पर कसा तंज, बोले- पीड़िता के लिए भी आवाज उठानी चाहिए

शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि कंगना रनौत को हाथरस की बलात्कार के बाद हत्या का शिकार बनी लड़की के लिए आवाज उठानी चाहिए।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जिन लोगों ने अभिनेत्री कंगना रनौत का बंगला ढहाने की कार्रवाई पर उनकी पार्टी का विरोध किया था उन्हें हाथरस की बलात्कार के बाद हत्या का शिकार बनी लड़की के लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार की आलोचना की।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिन लोगों ने एक अभिनेत्री के अवैध निर्माण को ढहाने पर हमारे खिलाफ आवाज उठाई उन्हें हाथरस पीड़िता के लिए न्याय की मांग करनी चाहिए।’’

राउत के साथ कंगना की सार्वजनिक तौर पर बहसबाजी के बाद शिवसेना के नियंत्रण वाले मुंबई नगर निगम ने अभिनेत्री के बंगले में अवैध रूप से किए गए निर्माण को ढहाने की कार्रवाई शुरू की थी जिस पर उनकी पार्टी की आलोचना हुई थी।

राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार पर राउत ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चत करना था कि ‘‘गरीब लड़की और उसके परिवार द्वारा न्याय की मांग दुनिया के सामने नहीं आए।’’

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version