• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home एनसीआर

सोनिया गांधी बोलीं- किसानों को खून के आंसू रुला रही मोदी सरकार, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

by Hamara Ghaziabad
October 2, 2020
in एनसीआर, ख़बरें राज्यों से, राष्ट्रीय
सोनिया गांधी बोलीं- किसानों को खून के आंसू रुला रही मोदी सरकार, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा
Share on FacebookShare on Twitter
  • सोनिया ने कहा- अपना खून पसीना देकर देश के लिए अनाज उगाने वाले अन्नदाता किसान को मोदी सरकार खून के आंसू रुला रही है।
  • सोनिया ने उम्मीद जताई कि इन कानूनों के खिलाफ चल रहा आंदोलन सफल होगा और किसानों की जीत होगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कृषि संबंधी कानूनों को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया और कहा कि इन ‘काले कानूनों’ के खिलाफ उनकी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इन कानूनों के खिलाफ चल रहा आंदोलन सफल होगा और किसानों की जीत होगी।

सोनिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आज किसानों, मजदूरों और मेहनतकश लोगों के सबसे बड़े हमदर्द, महात्मा गांधी जी की जयंती है। गांधी जी कहते थे कि भारत की आत्मा भारत के गांव, खेत और खलिहान में बसती है। आज ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी है।’’

किसान को खून के आंसू रुला रही है मोदी सरकार- सोनिया

उन्होंने दावा किया,‘‘आज देश के किसान और खेतों में काम करने वाले मजदूर कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।अपना खून पसीना देकर देश के लिए अनाज उगाने वाले अन्नदाता किसान को मोदी सरकार खून के आंसू रुला रही है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,‘‘कोरोना वायरस महामारी के दौरान हम सबने सरकार से मांग की थी कि हर जरूरतमंद देशवासी को मुफ्त में अनाज मिलना चाहिए। तो क्या हमारे किसान भाइयों के बगैर ये संभव था कि हम करोड़ों लोगों के लिए दो वक्त के भोजन का प्रबंध कर सकते थे।’’

गांधी जी के रास्ते पर चलते हुए मजबूरी में सड़कों पर आए किसान- सोनिया

सोनिया ने आरोप लगाया,‘‘आज देश के प्रधानमंत्री हमारे अन्नदाता किसानों पर घोर अन्याय कर रहे हैं। उनके साथ नाइंसाफी कर रहे हैं, जो कानून किसानों के लिए बनाए गए, उनके बारे में उनसे सलाह मशविरा तक नहीं किया गया। बात तक नहीं की गई, यही नहीं उनके हितों को नज़रअंदाज करके सिर्फ चंद दोस्तों से बात करके किसान विरोधी तीन काले कानून बना दिए गए.’’ सोनिया के मुताबिक, जब संसद में भी क़ानून बनाते वक्त किसान की आवाज़ नहीं सुनी गई, तो वे अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने के लिए महात्मा गांधी जी के रास्ते पर चलते हुए मजबूरी में सड़कों पर आए। ‘लोकतंत्र विरोधी, जन विरोधी सरकार’ द्वारा उनकी बात सुनना तो दूर, उन पर लाठियां बरसाईं गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसान और खेत मजदूर भाई-बहन आखिर चाहते क्या हैं, सिर्फ इन कानूनों में अपनी मेहनत की उपज का सही दाम चाहते हैं और ये उनका बुनियादी अधिकार है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया, ‘‘आज जब अनाज मंडियां खत्म कर दी जाएंगी, जमाखोरों को अनाज जमा करने की खुली छूट दी जाएगी और किसान भाइयों की ज़मीनें खेती के लिए पूँजीपतियों को सौंप दी जाएंगी, तो करोड़ों छोटे किसानों की रक्षा कौन करेगा?’’ उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘किसानों के साथ ही खेत-मज़दूरों और बटाईदारों का भविष्य जुड़ा है। अनाज मंडियों में काम करने वाले छोटे दुकानदारों और मंडी मजदूरों का क्या होगा? उनके अधिकारों की रक्षा कौन करेगा ? क्या मोदी सरकार ने इस बारे सोचा है?’’

कांग्रेस ने हर क़ानून जन सहमति से ही बनाया- सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हर क़ानून जन सहमति से ही बनाया है। कानून बनाने से पहले लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखा है, लोकतंत्र के मायने भी यही हैं कि देश के हर निर्णय में देशवासियों की सहमति हो। लेकिन क्या मोदी सरकार इसे मानती है? शायद मोदी सरकार को याद नहीं है कि वो किसानों के हक के ‘भूमि के उचित मुआवजा कानून’ को अध्यादेश के माध्यम से भी बदल नहीं पाई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तीन काले कानूनों के खिलाफ भी कांग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी। आज हमारे कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में किसान और मजदूर के पक्ष में आंदोलन कर रहे हैं। मैं दावे के साथ कहना चाहती हूं कि किसान और कांग्रेस का यह आंदोलन सफल होगा और किसान भाइयों की जीत होगी।’’

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

ShareTweetSendShare
Previous Post

16 अक्ट्रबर से शुरू होगा बजट का काउंटडाउन, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

Next Post

3 लाख से गिरकर महज 10 हजार ही जीत पाई अवंति, इस सवाल ने डुबोई किस्मत, क्या आप जानते हैं सही जवाब

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
Ghaziabad News: हाईस्पीड ट्रेन का गाजियाबाद स्टेशन लेने लगा आकार, मेट्रो के ऊपर से गुजरेगी ट्रेन

रेलवे ने बुलेट ट्रेन को लेकर दी बड़ी जानकारी, बताया कितना पूरा हो गया का काम

August 18, 2022
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
16000 लोगों को नई जिंदगी देने वाले दिल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत

16000 लोगों को नई जिंदगी देने वाले दिल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत

June 7, 2023
Odisha Train Accident: 2000 रुपये के नोट बांट पीड़ितों की मदद कर रही ममता बनर्जी की पार्टी

Odisha Train Accident: 2000 रुपये के नोट बांट पीड़ितों की मदद कर रही ममता बनर्जी की पार्टी

June 7, 2023
टूटेंगे रिकॉर्ड, 2 दिन में चारधाम यात्रा के लिए 60 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा में 45 दिनों में 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 119 तीर्थयात्रियों की मौत

June 7, 2023
गुजरात में एक व्यक्ति ने खुद के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, वजह जानिए

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, पति ने अपनाने से किया इंकार

June 7, 2023

Recent News

Hamara Ghaziabad

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • घटना
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक

Recent News

16000 लोगों को नई जिंदगी देने वाले दिल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत

16000 लोगों को नई जिंदगी देने वाले दिल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत

June 7, 2023
Odisha Train Accident: 2000 रुपये के नोट बांट पीड़ितों की मदद कर रही ममता बनर्जी की पार्टी

Odisha Train Accident: 2000 रुपये के नोट बांट पीड़ितों की मदद कर रही ममता बनर्जी की पार्टी

June 7, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version