• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

सर्जिकल स्ट्राइक, चार साल बाद:रक्षामंत्री पर्रिकर और सेना प्रमुख मेरे साथ दफ्तर में थे, तीन घंटे में हमें सर्जिकल स्ट्राइक करने की इजाजत मिल गई

by Hamara Ghaziabad
September 29, 2020
in अंतर्राष्ट्रीय, ख़बरें राज्यों से, राष्ट्रीय
सर्जिकल स्ट्राइक, चार साल बाद:रक्षामंत्री पर्रिकर और सेना प्रमुख मेरे साथ दफ्तर में थे, तीन घंटे में हमें सर्जिकल स्ट्राइक करने की इजाजत मिल गई

प्रतीकात्मक चित्र

Share on FacebookShare on Twitter
  • उड़ी हमला मेरे लिए काला रविवार था, बतौर कोर कमांडर मैंने 18 जिंदगियों को खोया था, उस आग को जलते देखना, उस जगह जाकर, उनके शवों को आखिरी सलामी देना।
  • हमारा देश जंग को अब उनके इलाके में ले जाने को राजी था, आतंकियों पर नियंत्रण रेखा के पार जाकर हमला करने को, कुछ ऐसा जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

चार साल पहले भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। यह पहला मौका था जब हमने दुश्मन पर नियंत्रण रेखा के पार जाकर हमला किया था। तब क्यों, उससे पहले क्यों नहीं? जबकि पाकिस्तान तो नियंत्रण रेखा को पार कर कई दशकों से हम पर हमला करता आ रहा है। इसकी शुरुआत हुई थी उसी साल 18 सितंबर को। जब आतंकवादियों ने कश्मीर के उड़ी में आर्मी कैम्प पर हमला किया और हमने अपने 18 जवानों को खो दिया। शायद शुरुआत तो और पहले हो गई थी, जनवरी में जब आतंकियों ने पठानकोट के एयरफोर्स बेस पर हमला किया था, जिसमें जान और माल दोनों का नुकसान हुआ था।

फरवरी में आतंकियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में छह मंजिला इमारत पर कब्जा कर 66 लोगों को बंधक बना लिया, देश में बंधक बनाने की शायद सबसे बड़ी घटना थी वो। सीमा पार से पाकिस्तान ऐसी कई बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देता आया है। आतंकियों को भेजने में कम खर्च था, ओछे हमले की घटनाएं, सैनिकों के शवों के साथ छेड़छाड़ और उस पर इंकार की राजनीति। यह कहना कि इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं, ये तो कश्मीरी आतंकियों की कारस्तानी है। उलट इसके हम कभी ये हथकंडे नहीं अपना सके। यही वजह रही की भारतीय सेना और ज्यादा रक्षात्मक बनती गई।

हम जानते हैं कि जो शुरुआत करता है वो ज्यादा नुकसान पहुंचा पाता है। और पाकिस्तान जब आतंकी हमले करता तो अपने सैनिकों की जिंदगी को भी दांव पर नहीं लगाना पड़ता। वो उनके लिए कम खर्च में ज्यादा मुनाफे वाला सौदा बन जाता है। इसलिए उड़ी हमला आखरी कील साबित हुआ। मेरे लिए काला रविवार था वो, बतौर कोर कमांडर मैंने 18 जवानों को खोया था। उस आग को जलते देखना, उस जगह जाकर, उनके शवों को आखिरी सलामी देना, लेकिन वो दिन प्रण लेने का था। उस दिन जब रक्षामंत्री और सेना प्रमुख एक ही दिन में मेरे दफ्तर में थे। वो दिन जब पूरे देश में उबाल था, नेता बौखलाए हुए थे, और वो दिन जब हर जवान बदला चाहता था, अपने साथी की मौत का बदला।

रक्षामंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर और सेना प्रमुख के साथ मेरे दफ्तर में होने का ये फायदा हुआ कि तीन घंटे में हमें आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की इजाजत मिल गई, ताकि पाकिस्तान को उपयुक्त सबक सिखाया जा सके। देश का नेतृत्व मजबूत था, इसलिए पाकिस्तान को वैसा ही दर्द देने का फैसला लिया गया। हम जंग को अब उनके इलाके में ले जाने को राजी थे, आतंकियों पर नियंत्रण रेखा के पार जाकर हमला करने को। कुछ ऐसा जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था, जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं किया था। राजनीतिक और राजनयिक पावर ने एक साथ आकर, यूएन जनरल एसेंबली में और उससे बाहर भी। दस दिन बाद एक ऑपरेशन लॉन्च किया गया। अलग-अलग जगहों से।

जैसा प्लान किया था वैसा ही हुआ। अगली सुबह सेना के डीजी मिलिट्री ऑपरेशन्स ने पाकिस्तानी डीजी मिलिट्री ऑपरेशन्स को फोन किया और बताया कि हमने किया। हमने किया, क्योंकि आपने उड़ी में आतंकवादी हमला किया। पाकिस्तान नकारता रहा, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या प्रतिक्रिया दें, और अपने आवाम को क्या जवाब दें, लेकिन भारत ने नई लाल लकीर खींच दी थी। इसी प्रकार के तजुर्बे के साथ, पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक को पाकिस्तान के बिल्कुल अंदर लॉन्च किया गया।

इलाके से एकदम अलग, हमें याद करना होगा कि हम चीन के खिलाफ भूटान के हक में खड़े रहे, इंडिया-चाइना-भूटान ट्राई जंक्शन पर, डोकलाम प्लैट्यू पर। चीन को अपना एडवांस रोकना पड़ा था। ये कुछ बड़े ऑपरेशन हैं जिसने सिक्योरिटी के नए आयाम दिए, जहां भारत ने मजबूत फैसले लेने शुरू किए, जब भी जरूरत पड़ी।

इस साल भारत चीन के बीच लद्दाख में कुछ जगहों पर संघर्ष हुए। जिनमें से कुछ बाकियों से ज्यादा युद्धकारी थे। बातचीत चल ही रही थी जब गलवान टर्निंग पाॅइंट बन गया। जहां हमने चीन की टेक्नीक का ऐसा रूप देखा जिसकी कल्पना भी नहीं की थी। भारतीय जवानों ने भी हर तरीका इस्तेमाल किया, ट्रेनिंग के दायरे से परे जाकर। इसके बावजूद वीरता और मजबूती के बूते उन्होंने दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया। ऐसा करते हमने 20 वीरों को खोया है, जिनमें कर्नल संतोष बाबू का नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान भी शामिल है।

इसके कुछ महीनों बाद हमारे जवानों ने पैन्गॉन्ग लेक के दक्षिण में कुछ चोटियों पर कब्जा कर लिया। इससे चीन बौखला गया, उसने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत यूं पहले कदम बढ़ाएगा। इसने चीन की ताकत को युद्ध क्षेत्र में और बातचीत के बीच कमजोर कर दिया। ये नया भारत है। ये बदला हुआ भारत है, ज्यादा नया और मजबूत। भारत ने आखिरकार नर्म देश का तमगा हटा दिया।

ये तो बस मिलिट्री एक्शन की बात हुई, लेकिन राजनीतिक, राजनयिक और आर्थिक स्तर पर भी मजबूत कदम उठाए गए, जो देश के लिए फायदेमंद साबित हुए। लेकिन इस सबकी शुरुआत सर्जिकल स्ट्राइक से ही हुई थी, चार साल पहले। हमारे जवानों की वीरता ने न सिर्फ उड़ी में खोई जान का बदला लिया, बल्कि बालाकोट और गलवान जैसे कदम उठाने की राह भी खोली।आज मेरा सलाम उड़ी में जान गंवाने वाले शहीदों के नाम और सैल्यूट उन वीरों को जिन्होंने सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।

साभार-दैनिक भास्कर

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

ShareTweetSendShare
Previous Post

उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया, तहसीलों में भू-माफियाओं को चिन्हित कर 1 सप्ताह में सूची उपलब्ध कराएं – जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय

Next Post

आज की पॉजिटिव खबर:पुणे की मेघा सलाद बेचकर हर महीने कमाने लगीं एक लाख रुपए, 3 हजार रुपए से काम शुरू किया था

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
Ghaziabad News: हाईस्पीड ट्रेन का गाजियाबाद स्टेशन लेने लगा आकार, मेट्रो के ऊपर से गुजरेगी ट्रेन

रेलवे ने बुलेट ट्रेन को लेकर दी बड़ी जानकारी, बताया कितना पूरा हो गया का काम

August 18, 2022
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
16000 लोगों को नई जिंदगी देने वाले दिल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत

16000 लोगों को नई जिंदगी देने वाले दिल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत

June 7, 2023
Odisha Train Accident: 2000 रुपये के नोट बांट पीड़ितों की मदद कर रही ममता बनर्जी की पार्टी

Odisha Train Accident: 2000 रुपये के नोट बांट पीड़ितों की मदद कर रही ममता बनर्जी की पार्टी

June 7, 2023
टूटेंगे रिकॉर्ड, 2 दिन में चारधाम यात्रा के लिए 60 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा में 45 दिनों में 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 119 तीर्थयात्रियों की मौत

June 7, 2023
गुजरात में एक व्यक्ति ने खुद के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, वजह जानिए

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, पति ने अपनाने से किया इंकार

June 7, 2023

Recent News

Hamara Ghaziabad

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • घटना
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक

Recent News

16000 लोगों को नई जिंदगी देने वाले दिल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत

16000 लोगों को नई जिंदगी देने वाले दिल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत

June 7, 2023
Odisha Train Accident: 2000 रुपये के नोट बांट पीड़ितों की मदद कर रही ममता बनर्जी की पार्टी

Odisha Train Accident: 2000 रुपये के नोट बांट पीड़ितों की मदद कर रही ममता बनर्जी की पार्टी

June 7, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version