दिल्ली से पंजाब तक किसानों का हल्लाबोल – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के राजपथ पर ट्रैक्टर में लगाई आग

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ देश में प्रदर्शन रुका नहीं है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह भी देश की राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले राजपथ पर बिल के विरोध में गुस्सा देखने को मिला। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी और कृषि विधेयकों पर विरोध जताया।

किसान कानून का विरोध कर रहे कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ता सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर लेकर राजपथ पहुंचे। यहां इंडिया गेट के पास उन्होंने कृषि विधेयक का विरोध करते हुए ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। तुरंत ही मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, करीब सुबह 7.15 बजे 15-20 लोग इंडिया गेट के पास आए और ट्रैक्टर में आग लगाई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और ट्रैक्टर को वहां से हटाया।

अब इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी की मदद से उन लोगों के चेहरे तलाशे जा रहे हैं जिन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाई। पुलिस की ओर से इस मामले में कानूनी एक्शन लिया जाएगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version