ग्रेटर नोएडा ,गौतम बुद्ध नगर में बदमाशों के हौसले बुलंद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षाकर्मी से लाइसेंसी राइफल लूटी

गौतम बुद्ध नगर में बदमाशों और लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। रोजाना बड़ी-बड़ी अपराधी घटना सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार की देर रात को बाइक सवार बदमाशों ने एक सुरक्षाकर्मी से लाइसेंसी रायफल लूट ली है। विरोध करने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए हैं। पीड़ित सुरक्षाकर्मी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट रोजा याकूबपुर गांव में एक आशीष दीक्षित नाम का व्यक्ति किराए के मकान में रहता है। आशीष दीक्षित मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करता है।

आशीष दीक्षित ने बताया कि रविवार की देर रात को वह ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी अचानक एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके सामने अचानक आ गए। बदमाश उनसे लाइसेंसी राइफल लूटने लगे। लेकिन आशीष ने इस बात का विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने आशीष को जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आशीष से लाइसेंसी राइफल लूटकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वारदात के स्थान पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। जल्दी यह लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version