पांच महीने बाद वैशाली से मेट्रो सेवा शुरू

हमारा गाज़ियाबाद ब्यूरो। पांच महीने बात वैशाली से मेट्रो का संचालन सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

 

वैशाली मेट्रो स्टेशन से कोरोना के चलते 22 मार्च से बंद मेट्रो सेवा आज सुबह से शुरू हो गयी। स्टेशन पर यात्रियों के सामान को सेनेटाइज किया जा रहा है। हाथ सेनेटाइज करने के लिए मशीन लगाई गई है। एक कोच में 50 यात्री ही अधिकतम यात्रा कर सकते हैं। मेट्रो सुबह 11 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। कल मेट्रो शहीद स्थल(नया बस अड्डा) से रिठाला रूट पर भी शुरू हो जाएगी। मेट्रो इसके बाद 12 सितंबर से रोज पूर्व की तरह सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी।

देखें मेट्रो के अंदर का वीडियो

Exit mobile version