खुश खबरी: गाज़ियाबाद की श्वेता दीक्षित को किया जाएगा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित

शहर वासियों के लिए श्वेता दीक्षित बड़ी खुशखबरी लायी हैं।उन्हें “राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019” के लिए चुना गया है। गाज़ियाबाद के गगन एन्क्लेव में रहने वाली श्वेता दीक्षित सिकंदराबाद ब्लॉक के सलेमपुर कायस्थ स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।

उनके पति शिव दीक्षित ने बताया कि श्वेता पिछले 10 सालों से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्य कर रही हैं। परिषदीय विद्यालय मैं पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई आसान करने के लिए उन्होंने बहुत कार्य किया है। बच्चों को लाभ हानि जैसी चीजों का वास्तविक अर्थ समझाने के लिए उन्होंने सांप सीढ़ी खेल का प्रयोग किया। श्वेता द्वारा बनाई गई गतिविधियों में से एक गतिविधि का चयन जुलाई 2020 में यूनिसेफ के कैलेंडर के पोस्टर में भी किया गया था।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version