गाजियाबाद: पत्रकार हमले के 5 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

Ghaziabad Crime News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक पत्रकार पर हुए हमले में पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक कलानिधि नैथानी (Kalanidhi Naithani, Senior Superintendent of Police, Ghaziabad) ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पत्रकार पर हुए हमले में अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, फिलहाल पूछताछ जारी है। वारदात के पीछे मकसद नहीं पता चल पाया है, इसका भी जल्द खुलासा कर दिया  जाएगा। वहीं, फिलहाल अस्पताल में भर्ती पत्रकार की हालत स्थिर बनी हुई है।

गौरतल है कि गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र की माता कॉलोनी में सोमवार रात को एक मीडियाकर्मी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। बुरी तरह घायल मीडियाकर्मी को नजदीक के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

वारदात के मद्देनजर एसएचओ राजीव कुमार ने बताया है कि प्रताप विहार निवासी मीडियाकर्मी विक्रम किसी काम से बाहर गए थे। वह सोमवार रात में वापस अपने घर लौट रहे थे। माता कॉलोनी में कई बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्वजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। मीडियाकर्मी ने हाल में ही कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की थी। इस साल किसी मीडियाकर्मी पर जान लेवा हमले का यह पहला मामला है। इससे पत्रकार संगठनों में खासी नाराजगी है। बता दें कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में अपराध में इजाफा हुआ है।

साभार : jagran.com

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version