हरिद्वार का शातिर शोएब चोरी की कार और तमंचा समेत गाज़ियाबाद में गिरफ्तार

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एएलटी चौराहे के पास पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से चोरी की एक कार और एक तमंचा बरामद हुआ है। आरोपित लूट की फिराक में घूम रहा था। पुलिस में बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि एलटी चौराहे पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया। मगर कार चालक रुकने की बजाय तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह लूट की फिराक में घूम रहा था। आरोपित की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इससे पहले भी बदमाश लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

आरोपित की पहचान शोएब निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस इसके अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है। आरोपित घटना के बाद रास्ते में नंबर प्लेट बदलकर फरार हो जाता था। विरोध करने पर गोली चलाने से भी नहीं चूकता था।

साभार : दैनिक जागरण।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version