पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र में भी लगा कर्फ़्यू, उद्धव ने कहा क्या करें लोग मानते ही नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को राज्य भर में कर्फ्यू की घोषणा की। ये कर्फ्यू सोमवार की मध्यरात्रि से लागू हो जाएगा। घोषणा करते हुए ठाकरे ने कहा कि कल हमने राज्य की सीमाओं को सील कर दिया और आज हम जिला सीमाओं को सील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उन जिलों को संक्रमण से दूर रखना के लिए ऐसा कर रहे हैं जो अब तक बचे हुए हैं। ठाकरे ने कहा कि आज मैं राज्यव्यापी कर्फ्यू की घोषणा करने के लिए मजबूर हूं। लोग सुन नहीं रहे और हम मजबूर हैं।

आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहेंगी

ठाकरे ने कहा किराने का सामान, दूध, बेकरी, चिकित्सा आदि आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, केवल पुजारी और मौलवी ही अंदर होंगे और प्रार्थना करेंगे। बता दें महाराष्ट्र कर्फ्यू की घोषणा करने वाला दूसरा राज्य है। इससे पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कर्फ्यू की घोषणा की थी।

इससे पहले राज्य में धारा 144 को लागू कर दिया गया था। बता दें, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से एक और शख्स की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का ये दूसरा मामला है। जिस शख्स की मौत हुई है वह वायरस से संक्रमित पाए गए थे और ठीक भी हो चुके थे। 68 साल का ये शख्स फिलीपीन का रहने वाला था।

ट्रेन और बस सेवाओं पर लगी रोक

महाराष्ट्र में बस और सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। एसटी और निजी बसें भी नहीं चलेंगी। ठाकरे ने कहा कि अन्य बसों का उपयोग केवल तभी किया जाएगा जब कोई इमरजेंसी हो। सीएम ने कहा कि देश से बाहर की किसी भी फ्लाइट को मुंबई में लैंड करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ठाकरे ने जानकारी दी कि, ‘सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्‍या 25 प्रतिशत से घटाकर अब केवल 5 प्रतिशत कर दी गई है। 31 मार्च तक केवल उन्‍हीं लोगों को सार्वजनिक परिवहन इस्‍तेमाल करने की इजाजत होगी जो जरूरी सेवाओं में लगे हैं।’


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version