न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा कर भारत ने की जीत से सीरीज की शुरुआत, श्रेयस अय्यर ने बनाए नाबाद 58 रन

भारत ने पांच टी-20 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आज 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बना लिए। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले पिछले साल इसी मैदान पर 159 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रन बनाए। लोकेश राहुल ने 56 और विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। ओपनर रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 13 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
भारत सबसे ज्यादा 4 बार 200+ रन चेज करने वाला देश
टीम इंडिया ने टी-20 में चौथी बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया। वह सबसे ज्यादा 4 बार ऐसा कर चुका है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और कतर ने एक-एक बार ऐसा किया।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version