गाज़ियाबाद – पुराने वाहनों के खिलाफ फिर से अभियान चलाएगा परिवहन विभाग, हजारों वाहन होंगे सड़क से गायब

गाज़ियाबाद जिले में एक बार फिर से पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें एनसीआर क्षेत्र से बाहर किया जाएगा। शहर में अभी भी कई हजार 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल के वाहन घूम रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इसकी तैयारी कर ली है।

आपको बता दें कि पुराने वाहनों को जिले से हटाने के लिए एनजीटी के सख्त आदेश के बाद भी 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल के वाहन खूब दौड़ रहे हैं। कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है, लेकिन उसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। जब तक अभियान चलता है तब तक तो पुराने वाहन दिखाई नहीं पड़ते हैं, जैसे ही अभियान बंद किया जाता है उसके कुछ दिन बाद फिर से वाहन दौड़ने शुरू हो जाते हैं।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एनसीआर से बाहर के कुछ जनपदों को एनओसी देने के लिए भी छूट दे दी थी। उन्होंने कहा था कि 35 जिलों में पुराने वाहनों को ले जाकर चला सकते हैं। एनसीआर में यह वाहन किसी भी कीमत पर नहीं चलेंगे। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि अधिकतर वाहनों जिले से बाहर जा चुके हैं। जो वाहन जिले में घूम रहे हैं। उन सभी पुराने वाहनों के खिलाफ फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी, जिससे प्रदूषण की स्थिति भी नियंत्रण में रहेगी।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version