पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने सोमवार शाम बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित सब स्टेशन के पास से मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी भाग निकला। बदमाशों की की गोली लगने से कांस्टेबल घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश और कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद राकेश कुमार मिश्रा बताया कि पुलिस टीम बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित सब स्टेशन के पास चेकिग कर रही थी। तभी संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। बदमाशों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिग कर दी। गोली कांस्टेबल मनोज कुमार के कंधे को छूकर निकल गई। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश पर फायरिग की। पुलिस की गोली एक बदमाश के दाएं पैर में जा लगी। गोली लगने से बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर गिर गई। एक बदमाश सड़क पर गिर गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस ने गोली से घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सत्येंद्र निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी गाजियाबाद बताया। उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बॉर्डर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाश के खिलाफ लूट जैसे कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version