प्रदूषण फैलाने वाले 88 लोगों पर एफआईआर दर्ज

गाज़ियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंडन विहार इलाके में बड़े पैमाने पर पॉलिथीन एकत्र करने व उसे जलाकर प्रदूषण फैलाने का मामला सामने आया है। नगर निगम ने ऐसे 88 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि 88 लोगों के खिलाफ यूपी एयर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल एक्ट, उत्तर प्रदेश प्लास्टिक और अन्य जीव अनाशित कूड़ा-कचरा उपयोग व निस्तारण विनियमन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सुर्त्रों के मुताबिक नगर निगम सिटी जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अशोक कुमार ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि निगम निगम की टीमों ने सिटी जोन के कई स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि हिंडन विहार इलाके में कई स्थानों पर अवैध रूप से प्लास्टिक का भंडारण किया जा रहा है। पूर्व में कई बार प्लास्टिक के इस अवैध गोदामों को हटाने की चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन आरोपियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। उक्त स्थानों जान माल के खतरे का अंदेशा बना हुआ है, साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है।

सिहानी गेट एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगर निगम ने हिंडन विहार में आरोपी चिन्हित किए हैं। तहरीर के आधार पर 88 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में से अधिकांश झुग्गी-झोपड़ी में रहकर पॉलिथीन इकट्ठा करने वाले लोग शामिल हैं। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version