“बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना” के अंतर्गत मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

गाज़ियाबाद। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में बुधवार को महिला कल्याण की टीम द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” कार्यक्रम के अंर्तगत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिसके तहत 17 नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरित की गई व सम्मान पत्र देकर कन्याओं के परिवार को सम्मानित किया गया।

उनके घर में बेटी का जन्म होने की, उन्हें बधाई देने के साथ ही कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मवन जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ दीपा त्यागी उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में गाज़ियाबाद महिला शक्ति केंद्र से नेहा वालिया, प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई से लोकेंद्र सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, नीरू परामर्शदात्री, सुनील आउटरीच कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version