हर-हर गंगे के उद्घोष से गूँजा गंगनहर तट

गाज़ियाबाद। मुरादनगर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगनहर तट पर श्रद्धा की डुबकी लगायी। इस दौरान तट हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजते सुनाई दिए। गंगनहर तट पर भक्ति का माहौल रहा। वहीं, लोगों का कहना है कि इस बार श्रद्धालुओ की अधिक भीड़ रही। पंडि़त ह्र्दय केश मिश्र ने कहा कि मान्यता के अनुसार इस दिन गंगास्नान करने से पूर्व जन्मों के पाप भी धुल जाते है, स्वास्थ्य एवं संमृद्धि में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों में अन्न, वस्त्र, रूपये आदि का दान अवश्य करना चाहिए। तड़के 4 बजे से लेकर शाम तक लाखों लोगों ने गंगा में मंदिरो में पूजा अर्चना की। विधि विधान से घरो में पूजा पाठ के साथ हवन यज्ञ आदि हुए।

सिंधी समाज ने धूमधाम से मनायी कार्तिक पूर्णिमा
सिंधी समाज ने गुरुनानक देव के 550वीं जयंती के रूप में कार्तिक पूर्णिमा को मनाया। शहर स्थित गुरुद्वारे के बाहर लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और भजनों की गंगा बहायी। जगह-जगह प्रभात फेरी के स्वागत में फूलों की बारिश की गयी। सुबह से ही प्रांगण में गूँज रहे सुखमनी साहब के ने लोगों को निहाल कर दिया।

जगह-जगह पर भंडारों का आयोजन
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कॉलोनियों व मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया। न्यू डिफेंस कॉलोनी में एक भण्डारे की आयोजक मीना गुप्ता ने बताया कि नगर के सैकड़ों लोगों ने पूरी, सब्जी व हल्वे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मनोज, अन्नू, राजकुमारी आदि का योगदान सराहनीय रहा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version