रोजाना खाना चाहिए घी, जानिये इसके 8 कारण

नई दिल्ली। घी को सही मायने में इंडियन सुपरफूड कहा जा सकता है। यह न केवल स्वाद के लिए जाना जाता है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। कई लोग अपनी जिंदगी में कभी न कभी घी से परहेज कर ही लेते हैं या पूरी तरह से खाना छोड़ देते हैं। बहुत से लोग अब मानते हैं कि घी एक ऐसी चीज है, जो पूरी तरह से किचन से दूर होनी चाहिए, क्योंकि इससे वजन जल्दी बढ़ता है, लेकिन आज आपको घी फायदे जानकर हैरानी होगी।

यहां हम बता रहे हैं कि क्यों घी आपकी डाइट का एक अहंम हिस्सा होना चाहिए। यह मधुमेय (Diabetes) के रोगियों के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करे में भी मददगार है! घी का प्रयोग पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं, डायबिटीज, होर्ट की बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर कब्ज, एसिडिटी, कमजोर जोड़ों और सूजन आंत्र सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के लिए मददगार हो सकता है।

रोजाना क्यों खाना चाहिए घी 

1. दोपहर के भोजन में घी खाना शाम को जंक फूड और मिठाई खाने की आपकी आदत को खत्म कर सकता है। अगर दोपहर के खाने के बाद नींद आने लगती है कि घी दिन में नींद आने में मदद करता है।

2. आप अपने डिनर में घी का एक चम्मच ले सकते हैं, जब आपको कब्ज या दूसरी पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं या नींद को अच्छी मात्रा में लेने के लिए आप घी का उपयोग कर सकते हैं।

3. घी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के भी फायदेमंद है। रुजुता का कहना है कि घी को रोजाना डाइट में लेने से यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4. रुजता कहती हैं कि अगर आप घी को एक नियमित मात्रा में लेते हैं यह आपके लिए लाभ हो सकता है। आपको हर दिन लगभग 3 से 6 चम्मच घी लेना चाहिए।

5. अगर आप देसी गाय के दूध का घी खरीदते हैं तो यह सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

6. रुजता कहती है जो लोग भारत के बाहर से हैं या किसी को घी आसानी से नहीं मिल रहा है तो वह ओर्गेनिक मक्खन खाना चाहिए।

7. बदलते मौसम के साथ भी आप इसे कई छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घी आपके शरीर को गर्म और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

8. अगर आपकी नाक बंद हो रखी है तो घी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, नाक से खून बहने पर गर्म, शुद्ध घी की कुछ बूंदें डालने से खून बहना बंद हो जाता है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version