छठ पर्व को लेकर आज और कल रहेगा रूट डायवर्जन

गाजियाबाद। छठ महापर्व के चलते शनिवार दोपहर से शहर में रूट डायवर्जन किया जाएगा। जीटी रोड पर मोहननगर से मेरठ तिराहा तक आने-जाने वाला मार्ग बाधित रहेगा गाजियाबाद से वसुंधरा के बीच हिडन बैराज पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। वाहनों को एनएच नौ से निकाला जाएगा। छठ पर्व पर पुलिस के लिए जाम से निपटना चुनौती है। हर साल छठ पूजा पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

पुलिस अधीक्षक यातायात एसएन सिंह ने बताया कि हिडन छठ घाट पर भक्तों की भारी भीड़ रहेगी। हिडन घाट के पास आने-जाने वाली सड़कों पर यातायात बदलाव किया जाएगा। शनिवार को दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। जबकि, रविवार सुबह चार बजे से रात दस बजे तक मार्ग बंद कर दिए जाएंगे। अवैध कटों पर पुलिस तैनात रहेगी। विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। कुछ मार्गो पर भारी वाहनों को रोका जाएगा।

रूट डायवर्जन

-मोहननगर से मेरठ तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहन करहैड़ा कट से नागद्वार राजनगर एक्सटेंशन रोटरी गोलचक्कर होकर जाएंगे।

-नया बस अड्डा से मोहनगर की तरफ आने वाले भारी वाहन लिक रोड से होकर एनएच नौ से होकर जाएंगे।

-लोनी की तरफ जाने वाले वाहन हापुड़ रोड से एएलटी राजनगर मार्ग से राजनगर एक्सटेंशन से होकर जाएंगे।

-हिडन घाट बैराज से इंदिरापुरम और डीपीएस लिक रोड की तरफ किसी भी वाहन का आवागमन नहीं होगा।

-बुद्ध चौक वसुंधरा और कनावनी से कोई भी वाहन हिडन घाट की तरफ नहीं आएगा।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद

छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रहेगी। संदिग्धों पर निगरानी रखने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखेगी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version