आइजी आलोक सिंह ने पैदल मार्च कर व्यापारियों से जानी कानून व्यवस्था

गाजियाबाद। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के मौके पर मेरठ जोन के आइजी आलोक सिंह ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार को शहर में मार्च निकाला है। नवयुग मार्केट से रामलीला मैदान घंटाघर तक निकाले गए मार्च के दौरान आईजी ने जगह-जगह रुककर स्थानीय व्यापारियों और कारोबारियों से शहर की कानून व्यवस्था और जिले की पुलिसिग के बारे में जानकारी मांगी।

आइजी ने नवयुग मार्केट पुलिस चौकी से मार्च शुरू किया। इसके बाद चौपला मंदिर से डासना गेट होते हुए देर शाम आईजी आलोक सिंह घंटाघर रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारी, कारोबारी और शहर वासियों से पुलिस व्यवस्था को लेकर पूछताछ की। लोगों ने उन्हें पुलिसिग का संतोष जनक जवाब दिया, जिसे सुनकर उन्होंने खुशी जाहिर की। आईजी आलोक सिंह ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शहर की कानून व्यवस्था को देखा है। लोगों को बताया कि पुलिस हर पल पर उनके सहयोग के लिए काम कर रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version