एनसीआर में लूट करने वाले 5 शातिर लूटेरे गिरफ्तार, कई घटनाओं का हुआ खुलासा

गाज़ियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने क्षेत्र में लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया हैं। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2 अवैध पिस्टल, 1 तमंचा 12 बोर, 10 जिंदा कारतूस, 2 अवैध चाकू व लूटे गए 3 लाख 90 हजार में से 2 लाख 61 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। दूध कारोबारी से हुई लूट के साथ टोल पर हुए हजारों की लूट भी इन्हीं बदमाशों ने की थी। विरोध करने पर टोल कर्मी को गोली मारी गई थी।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 5 बदमाश अपना गैंग बनाकर त्योहारों पर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहे थे। वहीं त्योहार पर पुलिस भी काफी संख्या में मुस्तैद थी। जिसके चलते यह गैंग घटना को अंजाम नहीं दे पाए। लेकिन मोबाइल लोकेशन की वजह से ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो मालूम हुआ कि इनकी अगली योजना जयपुर के व्यापारियों को लूटने की थी।

इसके अलावा गढ़ टोल पर भी लूट की योजना बना चुके थे। क्योंकि इस गैंग का एक सदस्य टोल पर काम करता था। इस प्रकार स्व त्योहारों पर घटना को रोकने के चलते एसएसपी ने टीम को 25 के इनाम की घोषणा की है। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम कपिल मावी पुत्र वेदराम, संजीव पुत्र लखपत, रोहित पुत्र हुकम सिंह, संदीप कुमार जाटव पुत्र स्व रामपाल सिंह व सोकिन्द्र पुत्र नरेंद्र सिंह है। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version