डॉ राजेन्द्र प्रसाद सेवा समिति ने छठ घाट में चलाया स्वच्छता अभियान

गाज़ियाबाद। देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद सेवा समिति द्वारा छठ घाट खजूर पार्क जनकपुरी में आज सुबह 11 बजे स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पार्क में झाडू लगाकर कचरे को उठाया और छठ घाट की सफाई की । समिति के अध्यक्ष एके ठाकुर ने पूरी टीम की ओर से महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी  व जोनल अधिकारी एसके गौतम को छठ घाट के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा। जिसे उन लोगों ने स्वीकार किया और हाथों हाथ कार्य को पूरा करने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी , मोहन नगर ज़ोनल अधिकारी एस के गौतम, राजेन्द्र प्रसाद सेवा समिति अध्यक्ष एके ठाकुर, पार्षद पवन रेड्डी , पूर्व पार्षद चंद्रभूषण मावड़ी, वीरेंद्र सिंह रावत, महासचिव राजेन्द्र झा , उपाध्यक्ष भोगेन्द्र झा , कोषाध्यक्ष रामबाबू सिंह फौजी, छठ पूजा समिति के व्यवस्थापक बृजेश ठाकुर, समिति के वरिष्ठ अधिकारी शशि भूषण सिंह, संजय मिश्रा, लालपत नगर मंडल संयोजक मदन राय, विजय शाही, समिति की युवा सदस्य सुनील ठाकुर, राजू सिंह, हरि किशोर, अनिल कुमार सिंह और अन्य सदस्य व समिति के सभी अधिकारी व क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version