छठ घाट को जल्द तैयार करवा दिया जाएगा : जोनल प्रभारी एसके गौतम

गाज़ियाबाद। छठ पूजा से पूर्व नगर निगम ने छठ घाट को तैयार करना शुरू कर दिया है। नगर निगम और सिचाई विभाग ने घाट की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। सिचाई विभाग ने मंगलवार को घाट की सफाई की। उधर, नगर निगम ने घाट पर सीढि़यों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। जोनल प्रभारी ने बताया कि जल्द ही छठ घाट तैयार कर दिए जाएंगें।

नगर निगम के जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि हरनंदी की सफाई व्यवस्था का काम पूरा कर लिया जाएगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर तेजी से काम किया जा रहा है। सीढ़ी बनाने, साफ सफाई करने, लाइटिग की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा छठ के दौरान साफ पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि दीपावली तक छठ घाट का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही इसे पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version