संयुक्त व्यापार मंडल ने मनाया गृहमंत्री का जन्मदिन

गाजियाबाद। आज गृहमंत्री अमित शाह का 55 वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधान मंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी। वहीं उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष विवेक त्यागी के निवास स्थान राजनगर पर अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर आज संयुक्त व्यापर मंडल के द्वारा केक काटा गया। साथ ही पौधरोपण भी किया गया।

संयुक्त व्यापार मंडल के जिला चैयरमेन व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, भाजपा सदस्य पंडित अशोक भारतीय ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, और महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव व उपचुनाव में पहले की तरह की तरह शानदार जीत के अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर अमित शाह की लम्बी उम्र की कामना की । इस अवसर पर विवेक त्यागी को भी बुक भेटकर उनको बधाई दी। संयुक्त व्यापार मंडल ने इस दौरान सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और प्रदूषण रहित दिवाली मानाने के लिए लोगो को सन्देश दिया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version