महिला से बदसलूकी के आरोप में उपनिरीक्षक को किया लाइन हाजिर

गाज़ियाबाद। उपनिरीक्षक द्वारा तुराबनगर मार्केट में महिला को धक्का देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के संबंध में प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त महिला के साथ असंवेदनशील व्यवहार एवं अभद्र आचरण किया गया है। महिला के साथ हुए इस व्यवहार के लिए पुलिस अधीक्षक ने खेद प्रकट किया है साथ ही कोतवाली गाज़ियाबाद पर नियुक्त उपनिरीक्षक रणवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

बता दें की महानगर के दरोगा का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां एक महिला के साथ दरोगा ने बदसलूकी कर दी। जिसका वीडियो गाजियाबाद में वायरल हो रहा है। दरअसल त्यौहार को लेकर एक महिला अपने पति के साथ तुराबनगर मार्केट में मेहंदी लगवाने आई थी। लेकिन इसी दौरान पुलिस वहां दुकान बंद करवाने पहुंच गई। जिसे लेकर वहां विवाद छिड़ गया।

इस दौरान पुलिस ने ना सिर्फ महिला के पति को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया बल्कि जब महिला ने जब दरोगा को रोकने का प्रयास किया तो दरोगा ने महिला के साथ बदसलूकी भी की। इस दौरान वहां कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version