शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

गाज़ियाबाद। नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में किया गया। जिसमें मुरादनगर, रजापुर, भोजपुर और लोनी ब्लाक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मंजू गोयल (प्राचार्य) ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पुरुषोत्तम राम द्वारा रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की विजय हुई। बुराई ज्यादा दिन तक नहीं टिकती है और अच्छाई जीवन भर चलती है।

कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक शिवदेव शर्मा ने फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत 2 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल वितरित किए और बताया कि जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 5000, द्वितीय स्थान पर 2000, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹1000 का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ अखिलेश मिश्रा, डॉ अनिल चौहान, डॉ बिंदु करणवाल ने सभी प्रतिभागियों के भाषण को सुनकर अपना निर्णय दिया।

प्रथम राहुल, द्वितीय सनोवर खान, तृतीय तुषार चौधरी ने पुरस्कार प्राप्त किया। इसी के साथ ही फिट इंडिया कार्यक्रम आयोजक युवा मंडल घूकना, नूर नगर, कंचन पार्क, लाल बहादुर शास्त्री मंडल एवं कुशलिया मंडल के अध्यक्ष एवं सचिव को भी स्वच्छता सेवा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंकित त्यागी, नीलम गर्ग, लेखाकार मुकंद बल्लम शर्मा, डॉ अनुराग शर्मा, गरिमा बंसल, अजय उपाध्याय, प्रियंका गंगवार, विनोद ,तालिब ,वसीम , पीयूष, मुस्तफिस एवं चेतन आदि उपस्थित रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version